29 अप्रैल को बदलेगा यूपी के स्कूलों का टाइम, गर्मियों की छुट्टियों का भी शेड्यूल हुआ जारी

29 अप्रैल को बदलेगा यूपी के स्कूलों का टाइम, गर्मियों की छुट्टियों का भी शेड्यूल हुआ जारी

सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, मुख्य सचीव, प्रमुख सचिल, बेसिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों समेत कई अधिकारियों को नए निर्देश की पालना को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि स्कूलों की टाइमिंग पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। भीषण गर्मी को देखते हुए टीचर्स और पेरेंट्स स्कूलों का टाइम बदलने की मांग कर रहे थे, इसके बाद अधिक गर्मी को देखते हुए 28 अप्रैल तक यूपी के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक है। अब फिर से इसमें बदलाव करके स्कूल टाइमिंग को बढ़ाया गया है।
जानें कब शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां
स्कूल के समय बदलाव के साथ-साथ गर्मियों की छुट्टियों का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशक महेंद्र देव के अनुसार, महिला कर्मचारियों को स्कूल के प्रिंसिपल की मंजूरी पर करवा चौथ को छोड़कर, व्रत और उत्सव के लिए दो अतिरिक्त छुट्टियां दी जाती हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश भर के स्कूल 21 मई से 30 जून, 2024 तक 41 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *