फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रस्तोगी इंटर कॉलेज में सत्र 2023-2024 में आयोजित स्काउट प्रवेश प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को उनके प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में सफल विद्यार्थियों को उनके प्रमाण पत्र वितरित किये तथा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्काउट के महत्व, स्काउट के उत्तरदायित्व एवं स्काउट प्रमाण पत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद, स्काउट मास्टर गजेंद्र सिंह, स्काउट मास्टर डॉ0 यशवंत सिंह राठौड़, रमेश कुमार, रामवीर सिंह सोमवंशी एवम् समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण पत्र
