जनपद के टॉपर छात्र अभिनव को बधाई देने वालों का लगा तांता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक शमशाबाद के ग्राम छछौनापुर निवासी लोधी अभिनव राजपूत पुत्र प्रशांत राजपूत के घर जाकर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट में जनपद में जिला टॉप करने पर विद्यार्थी को सम्मानित किया गया और बधाई दी। विक्रांत सिंह राना सरकार ने कहा कि अभिनव राजपूत ने अच्छे अंक लाकर जनपद का मान बढ़ाया है साथ ही साथ समाज का भी सम्मान बढ़ाया है। हमें ऐसे होनहार विद्यार्थी पर गर्व है। समाज के लोगों ने पहुंचकर अभिनव राजपूत का फूल माला से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हे बधाई दी। इस मौके पर लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, विक्रांत सिंह राना, वीरपाल सिंह राजपूत, मृदुल राजपूत, पंकज राजपूत, पवन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *