भागवत कथा में कंस जन्मलीला का किया गया मनोहारी वर्णन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में कंस जन्म लीला का मनोहारी वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रोता रोमांचित हो गये। परीक्षित ग्राम सचिव जगवीर सिंह तथा सरला देवी बने।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्गा में ग्राम सचिव जगवीर सिंह यादव के यहां श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को शास्त्री कथा वाचक प्रवेश कुमार ने कंस जन्म की लीला का प्रसंग सुनाया। जिसमें परीक्षित ग्राम सचिव जगवीर सिंह तथा उनकी पत्नी सरला देवी बनी। कथा में ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। वहीं कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को अंग वस्त्र तथा उपहार भेंट कर उनके चरण स्पर्श किया गया। कथावाचक प्रवेश यादव ने कथा का प्रसंग सुनाया। जिसको सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गये। शास्त्री प्रवेश कुमार ने कंस जन्म लीला का संक्षेप में वर्णन कर फिर विस्तार से लीला को सुनाया। इस मौके पर कथा वाचक प्रवेश शास्त्री तथा कथा के परीक्षित जगवीर सिंह यादव सचिव, पत्नी सरला देवी, मां सुदामा देवी, पुत्र संजीव यादव, अजीत यादव, राजीव यादव, भतीजे अतुल यादव तथा समस्त ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे। वहीं नवाबगंज विकास खंड कार्यालय से आलोक पाठक कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा सहायक, दिनेश यादव प्रधान अलाहदादपुर, राजपाल सिंह, प्रदीप यादव, रोजगार सेवक अमरपुर नगला मकोड़ा आदि लोग भागवत कथा के आयोजन में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *