इन्वर्टर की बैट्री फटी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इन्वर्टर की बैट्री अचानक धमाके के साथ फट गयी। जिससे परिजन घबरा गये और छत पर जाकर देखा, तो बैट्री के परखच्चे उड़ गये थे। हालांकि वहां पर कोई मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी कैलाश पुत्र चहेते की छत पर रखे इन्वेटर की बैट्री शुक्रवार को तेज धमाके के साथ फट गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं कैलाश ने बताया कि बैट्री छत पर रखी थी, जबकि परिजन उस समय नीचे लेटे थे। अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। बताते चलें कि गर्मी में बैट्री ज्यादा हीट हो गयी और तेज धमाके के साथ फट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *