जिलाध्यक्ष सहित सपा नेताओं ने ईवीएम की निगरानी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव रोस्टर के अनुसार जिला उपाध्यक्ष चांद खां, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव अपने कमेटी के सदस्यों के साथ सातनपुर मंडी में ईवीएम की निगरानी हेतु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने लगी हुई टीवी स्क्रीन पर सभी कमरों को सीसीटीवी फुटेज देखी। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर प्रत्येक दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की निगरानी हेतु ड्यूटी लगायी गई है। अपने रोस्टर के अनुसार पदाधिकारी पहुंचकर ईवीएम की निगरानी कर रहे है। मण्डी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने के लिए एलईडी लगायी गई है। जिस पर पूरे दिन निगरानी होती है व रात में भी पदाधिकारी अपनी टीम के साथ निगरानी करते है। शनिवार को सदर विधानसभ्ज्ञा अध्यक्ष चन्द्रेश राजपूत, समीर मिर्जा, राहुल यादव रवि यादव आदि लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *