मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में रक्तचाप की दी गई जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में विश्व हाइपरटेंशन-डे के उपलक्ष्य में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने उच्च रक्तचाप के विषय में चर्चा की। उच्च रक्तचाप के क्या-क्या कारण होते है। जैसे रक्तचाप बढ़ जाता है, इसकी चिकित्सा कैसी होती है और बिना औषधि के चिकित्सा कौन सी होती है। क्या-क्या जांचे और कैसी जीवनशैली हो उच्च रक्तचाप बीमारी हो न हो, इसके लिए संगोष्ठी में चर्चा करते हुए प्राचार्या डा0 अंजना दीक्षित ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डा0 सुनील कुमार गुप्ता, डा0 देवाशीष विस्वाल, डा0 नारा विजय लक्ष्मी, डा0 संका बिहारी, डा0 विजय मोहन गुप्ता, डा0 श्रीनिवास आचार्य, डा0 रीता सिंह, डा0 ज्योति गुप्ता, डा0 राजकुमार, डा0 निरंजन एस, डा0 सौभाग्य रंजन, डा0 शीलू गुप्ता, डा0 मनोज कुमार चतुर्वेदी, डा0 भावना जैन, डा0 शेष देव, डा0 प्रतिवा समल, डा0 नीतू, डा0 अजय उपाध्याय, डा0 दीपिका सिंह, डा0 अनिरुद्ध पाटिल, डा0 शिवओम दीक्षित, डा0 नीतेश जायसवाल, डा0 पवन कुमार, डा0 संकल्प सिंह, डा0 पंकज कुमार शुक्ला, डा0 अखिलेश सिंह, डा0 अविका सिंह, डा0 श्वेता यादव, डा0 विश्वास बाबू, डा0 भारती पांचाण, डा0 अरुण कुमार पाण्डेय, डा0 आनन्द बाजपेयी, डा0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डा0 भानू प्रताप, डा0 काजोल, डा0 शहवाज आलम, डा0 सुहेबा, डा0 अंकिता शर्मा, डा0 भाग्यश्री, डा0 सुकीर्ति गुप्ता, डा0 वैभव झा, डा0 सचिन दीक्षित, डा0 अनस खान, डा0 प्रदीप कुमार गुप्ता, डा0 शिल्पा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 अरुण कुमार पाण्डेय ने किया।
विश्व हाइपरटेंशन-डे पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
