एफएसडब्लू ने अलग-अलग स्थानों से जांच के लिए 27 नमूने, जांच में 2 फेल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र भोलेपुर में खाद्य पदार्थों की जांच की तथा 38 खाद्य कारोबार कर्ताओं एवं आम जनमानस को नमूना जांच का प्रशिक्षण दिया गया तथा मिलावट की जांच, स्वच्छता व सेफ फूड के बारे में बताया। इस दौरान टीम ने जांच के लिए खाद्य पदार्थों के भरे गये 27 नमूनों में से 2 नमूने फेल हो गये।
एफएसडब्लू के साथ आये गुलाब सिंह व प्रशिक्षण प्राप्त खाद्य सुरक्षाधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने नमूनों की जांच की गई।
जिसमें टीम ने राजपूत भोजनलाय से लाल मिर्च व सरसों का तेल का नमूना लिया, जांच में लाल मिर्च का नमूना अशुद्ध निकला। लक्ष्मी मिष्ठान भण्डार से टीम ने बर्फी व पेड़ा का नमूना लिया जो जांच में सही निकला। टीम ने जय माता स्वीटस हाउस से सोनपापड़ी व बर्फी का नमूना लिया। राजेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान से टीम ने लौंग व उड़द दाल का नमूना लिया। राकेश के प्रतिष्ठा से टीम ने पनीर का नमूना लिया। टीम ने राहुल मोमोज की दुकान से हरी चटनी व लाल चटनी का नमूना जांच के लिए लिया। रवि के प्रतिष्ठान से टीम ने सौंफ, जीरा, धनिया पाउडर का नमूना लिया गया। बिजेन्द्र की दुकान से लौंग का नमूना लिया गया। सुशील किराना स्टोर से टीम ने अरहर दाल व बूंदी का नमूना लिया। राहुल प्रोविजन स्टोर से टीम ने अरहर दाल व मंूग दाल जो जांच में सही निकले। वहीं अभिषेक किराना की दुकान से चना दाल व काली मिर्च का नमूना लिया। जांच के दौरान काली मिर्च का नमूना फेल हो गया। राकेश की दुकान से टीम ने मीठी चटनी का नमूना लिया, शुभम पापड़ी का काली मिर्च व काला नमक का नमूना लिया। महेश की दुकान से टीम ने लाल मिर्च व हरी चटनी व लाल चटनी का नमूना लिया। जो जांच में सही पाये गये। वहीं टीम ने जिन प्रतिष्ठानों पर नमूने फेल निकले उन्हे सचेत किया और बिक्री पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *