सबसे अधिक कायमगंज में होंगे काउंटिंग चक्र
भोजपुर का आयेगा पहले परिणाम
प्रत्येक टेबिल पर मतगणना के लिए एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो पर्यवेक्षक लगेंगे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव की मतगणना मात्र 17 दिन शेष बांकी है। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों के समर्थकों में उकसुकता बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। लोकसभा चुनाव में सबसे पहले भोजपुर विधानसभा के मतगणना के परिणाम आयेंगें। क्योंकि सबसे कम गणना चक्र इसी विधानसभा में है। लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभायें है। जिसमें चार विधानसभाओं की गणना सातनपुर मण्डी में 4 जून को होगी। वहीं अलीगंज विधानसभा की मतगणना जनपद एटा में होगी। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए 14-14टेबिलें निर्धारित है।
प्रत्येक टेबिल पर मतगणना के लिए एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो पर्यवेक्षक, एक गु्रप डी जो की स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल ईवीएम को लाने जाने के लिए लगाए जायेगें।
सबसे कम राउडं भोजपुर विधानसभा में होने के चलते भोजपुर के परिणाम पहले आयेंगे। उसके बाद अमृतपुर विधानसभा, सदर और सबसे अधिक राउंड कायमगंज विधानसभा में होने के चलते अंत में परिणाम आयेंगे। वहीं अलीगंज विधानसभा का भी परिणाम इसी के आसपास आयेगा। जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आती जा रही है। जहां प्रत्याशियों के धडक़ने बढ़ती जा रही है। वहीं समर्थकों में परिणाम जल्द जानने की उकसुकता बढ़ती जा रही है। हर एक प्रत्याशी का कट्टर समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर प्रत्याशी और पार्टी के प्रति उन्हें कितना लगाव है तरह-तरह की पोस्ट अभी से डालना शुरु कर दी है।
प्रत्येक विधानसभा में लगेगी मतगणना के लिए 14-14 टेबिलें
