फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0. 166/24 धारा 304, 34 भादवि से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तगण अजय पुत्र सोनेलाल, धीरज पुत्र सन्तोष कुमार को मुखविर की सूचना पर महरूपुर सहजू गुमटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम के अनुसार १३ मई का को वादिनी सोनकली पत्नी विद्या प्रकाश निवासी महरूपुर सहजू चौकी याकूतगंज कोतवाली फतेहगढ़ के पति विद्याप्रकाश के साथ मारपीट कर बेहोश कर देने पर वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक १६ मई को मु0अ0सं0. 166८2024 धारा-308 भादवि बनाम अजय आदि 03 नफर के विरुद्ध पंजीकृत कराया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त के मजरूब विद्या प्रकाश की दौराने इलाज मृत्यु हो जाने पर अभियोग को धारा-308 भादवि से धारा-304 भादवि में तरमीम किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक १८ मई को अभियोग में नामजद उपरोक्त अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक मो0 सरताज, कां0 राजेंद्र, कां0 सद्दाम हुसैन मौजूद रहे।
पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार
