दबंगों ने मां बेटी को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अश्लील हरकतों का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचरोली निवासी सुशीला देवी शाक्य पत्नी धनीराम शाक्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बीती रात्रि उसका पति खेत पर चला गया था। वह घर पर अकेली लेटी थी। उसी दौरान उसका जेठ भगवानसहाय पुत्र शीशराम घर पर आया और आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब सुशीला ने इसका विरोध किया, तो वह अपने घर जाकर पत्नी राजमाला बेटा अनमोल व सुरजीत के साथ एक जुट होकर आया और आते ही सुशीला के साथ लाल-घूसों व लाठी-डन्डों से मारने पीटने लगे। माँ को पिटता देख बीच बचाव के लिए आई बेटी मधु को भी उक्त लोगों ने मारा पीटा। पुलिस ने पीडि़ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर माँ-बेटी का मेडीकल परीक्षण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *