दो पशु चोरों को ग्रामीणों ने बाइक सहित दबोचा

दो भैंसों को लोडर में लादकर भाग गये चोर
कायमगंज में विरोध करने पर पशु मालिक को तमंचे की बट मारकर किया घायल
नवाबगंज/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। लोडर में भैंस लादने के बाद मोटर साइकिल से भाग रहे पशु चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के हवाले चोरों को कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम जानकीपुर निवासी रामपाल शाक्य पुत्र श्री रामगुलाम रात्रि में अपने घर पर सो रहे थे। उसी समय रात्रि समय लगभग 12.00 बजे से लेकर 1.00 बजे के बीच चोरों द्वारा एक भैंस चोरी कर ली गई। चोर भैंस को लोडर में लादकर चले गए तथा अलीगंज रोड पर स्थित ग्राम सलेमपुर त्योरी निवासी रामनिवास पुत्र कप्तान सिंह के लडक़े की भैंस पिकअप में चोर लाद ले गए। पीडि़त के कथनानुसार बताया गया है चोर भैंस लादने के बाद अपनी मोटरसाइकिल उठा रहे थे, तभी गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद सिलसंडा चंदुइया निवासी अवधेश कुमार कोटेदार की भैंस खोली, लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने पर चोरों से जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन चोर भैंस लाद नहीं पाये और पिकअप लेकर भाग गये। घटना की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी गयी। साथ ही पकड़े गये दोनों ग्रामीण व मोटर साइकिल को पुलिस के हवाले कर दिया। जो व्यक्ति पकड़े गए उनके परिजनों का कहना है दोनों लडक़े अलीगंज पेट्रोल पंप पर 1.15 पर पेट्रोल डलवाया। वह लोग अलीगंज से फर्रुखाबाद एक सवारी लेने मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे थे। पुलिस जिनकी जांच कर रही है। दोनों संदिग्ध व्यक्ति थाने में बैठे हुए हैं।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉव झब्बूपुर निवासी रेकपाल पुत्र केदारनाथ अपने घर के दरवाजे पर लेटे हुये थे, तभी देर रात्रि चोर आये और उसकी भंैस खोलने लगे। रेकपाल ने विरोध किया तो चोर भैंस मालिक रेकपाल को तमन्चे की बट मारकर घायल कर दिया और बगैर भैंस चोरी किये लोडर लेकर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल की। वहीं ंग्रामीणों के अनुसार भैंस चोरी कर औने पौने दामो में बूचडख़ानों में बेंच देते हैं। जहॉ कसाई चोरी के जानवरों को काटकर उसके मीट की बिक्री करते हैं। बताते चलं कि बिना लाइसेंस के नगर के मोहल्ला चिलॉका में बूचडख़ाना चल रहा है।

भैंस खोलने में नाकाम पशु चोर महिला का कुंडल नोंचकर भागे

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कालौली निवासी राजवीर सक्सेना की मां शकुंतला देवी पत्नी हरिराम अपने घेर में जानवरों के पास लेटी थी। इसी बीच रात लगभग 12.30 बजे चार बदमाश उनकी भैंस खोलने लगे। भैंस की आवाज सुनकर शकुंतला देवी जग गई और वह चिल्लाने लगी। इसी बीच अन्य दो बदमाशों ने शकुंतला देवी के कान के कुंडल नोंच लिए। गांव वालों के जागने पर शोर शराबा सुन ग्रामीण के ललकारने पर बदमाश भैंस छोडक़र भाग गए। पीडि़ता ने पुलिस को कान का कुंडल नोंच ले जाने तथा भैंस चोरी के प्रयास के संबंध में तहरीर दी है।

अचानक बढ़ी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

नवाबगंज। भैंस चोरी की अचानक बढ़ी घटनाओं से ग्रामीणों नींद काफूर हो गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिन से पशु चोर लगातार आ रहे हैं और भैंस चोरी कर भाग जाते हैं। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। वह रात में जागकर अपने पशुओं की देखभाल करने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भैंस की औसतन कीमत करीब ९० से १ लाख रुपये तक होती है। जिससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हो जाता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *