कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव पंछी नगला निवासी रमाकान्त उम्र 18 वर्ष अपने भाई शिवकान्त के साथ बाइक द्वारा कायमगंज जा रहा था। जैसे ही वह गाँव मोती नगला के पास पहुॅचा, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार आशीष उम्र 22 वर्ष निवासी गऊटोला थाना कायमगंज व जगमोहन उम्र 60 वर्ष निवासी सिनौली थाना कम्पिल की आमने सामने बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से चारों घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ डा0 ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर जगमोहन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
