फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मसेनी स्थित एक लॉन में सरदार पटेल युवा वाहिनी के द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कक्षा 10 की छात्रा इशिता गंगवार 99 प्रतिशत अंक, कक्षा 10 की छात्रा तान्या कटियार 97.6 प्रतिशत अंक, कक्षा 10 की छात्रा कृतिका कटियार 96.8 प्रतिशत अंक, कक्षा 10 की छात्रा तनीशा गंगवार 96 प्रतिशत अंक, कक्षा 12 के छात्र अरिन गंगवार 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, वरिष्ठ संरक्षक हर्ष वर्धन कटियार, संगठन के अध्यक्ष पवन कटियार, कुलदीप कटियार, गुड्डन कटियार, अशोक कटियार, संजय कटियार, शिव कुमार कटियार, अंशुल कटियार, धनंजय कनौजिया, अमित सरोज कटियार, गुरदीप कटियार, राजीव कटियार, विजय कटियार, आनंद कटियार, पियूष कटियार, हेमंत कटियार, विनीत कटियार, शिवम मोहन कटियार, हनी कटियार, आर्यान्श कटियार, सौरभ कटियार, अर्जुन कटियार, सत्यम कटियार, अंकुर कटियार आदि लोग उपस्थित रहे।
सरदार पटेल युवा वाहिनी ने समाज के मेधावियों को किया सम्मानित
