प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सपा नेताओं ने की ईवीएम की निगरानी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतदान के बाद लगातार 13 मई से सपा नेता ईवीएम की रखवाली कर रहे है। सातनपुर मण्डी में सोमवार को ईवीएम की रखवाली करने पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जनपद प्रभारी मौलाना इरफान उल हक कादरी, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव व जिला उपाध्यक्ष सुमित शाक्य आदि ने ईवीएम की निगरानी की। सीसीटीवी कैमरे को एलईडीपी पर देखा। पैरामिलेट्री फोर्स ईवीएम की निगरानी कर रहा है। साथ ही यूपी पुलिस के जवान भी गेट पर तैनात किये गये है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगातार ३ जून तक ईवीएम की निगरानी की जायेगी। ४ जून को मतगणना है। तब तक पार्टी के पदाधिकारियों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *