गंगा मइया स्वच्छता एवं दीप दान समिति ने किया भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का पूजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पांचाल घाट पर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का पूजन किया गया। समिति के अधिष्ठाता भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय ने दुर्वाषा ऋषि आश्रम के प्रमुख के साथ पूजन अर्चना की। भक्तों ने गंगा तट पर पहुंचकर रेत से बने भगवान पार्थिवेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। ५२५वें आयोजन पर सभी ने जयकारे लगाते हुए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर संरक्षक मिथलेश कटियार व कन्हैया लाल ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *