ईओ ने बैठक लेकर वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत शमशाबाद के वार्ड नंबर 3 संजय नगर में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक किया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने वार्ड नंबर 3 संजय नगर में बैठक की। जिसमें स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की अध्यक्ष मधु देवी एवं वार्ड सदस्यों और प्रतिनिधि विक्रम सिंह दिवाकर, अमित, जितेंद्र, अमन राजपूत के साथ वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्ड सदस्यों के साथ वार्डवासियों की उपस्थिति में सभी लोगों से अपील के साथ अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अपने-अपने घरों का सूखा एवं गीला कूड़ा कचरा अलग-अलग करके डोर-टू-डोर कलेक्शन कर कूड़ा वाहन में डालें और गीले कूड़े होम कंपोस्टिंग के बारे में भी जागरूप किया। अधिशासी अधिकारी राजीव ने कहा आप सभी अपने-अपने घरों को स्वच्छ और सुंदर व हरा भरा रखें। आंगन में हरे भरे पेड़ लगाए और दूसरों को जागृत कर खुशियों से घर आंगन महकाएं। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। नगर पंचायत शमशाबाद को स्वच्छता की ओर ले जाने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *