सिक्किम में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, 6 की मौत, 1500 पर्यटक फंसे

सिक्किम में लैंडस्लाइड से 6 की मौत, कई लापता:पर्यटन स्थलों पर 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे; 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट देश के उत्तरी राज्यों में हीटवेव का दौर जारी है। गुरुवार (13 जून) को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में हीटवेव चली। यहां तापमान 46 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

सिक्किम में लैंडस्लाइड से तबाही मची हुई है. अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने का काम लगातार जारी है. पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते उत्तरी सिक्किम के कई इलाके बुरी तरह तबाह हो गए हैं। भूस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों घर और कई सड़कें बह गई हैं। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा तबाही सिक्किम के मंगन जिले में हुई है। यहां एक दिन में 220 मिमी से ज्यादा बारिश होने से पिछले साल 4 अक्टूबर को आई भीषण बाढ़ के बाद बना संगकालांग पुल भी गुरुवार दोपहर में ढह गया। इससे दजोंगू, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग से संपर्क टूट गया है। इन इलाकों में अब न फोन कनेक्टिविटी है और न ही रोड। बिजली पोल भी बह गए हैं। उधर, दक्षिण सिक्किम में तीस्ता नदी उफान पर है, इससे कई घर बह चुके हैं। पिछले साल उत्तरी सिक्किम में एक हिमनद झील के फटने से अचानक आई बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *