सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
- महाराजगंज का समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल नौकरी से बर्खास्त, करीब 65 लाख रुपए के पेंशन घोटाले में कार्रवाई हुई , शंकर लाल से वसूली के आदेश जारी हुए
- मीरजापुर और बांदा के चकबंदी अधिकारी भी निलंबित, निलंबित अधिकारी राणा प्रताप व राजेंद्र राम के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
- मैनपुरी में चकबंदी अधिकारी मोहम्मद साजिद चकबंदी करता कालीचरण वी रविकांत के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई
- चकबंदी लेखपाल अमित कुमार और अजय कुमार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई
- मैनपुरी के उपसंचालक चकबंदी एडीएम एफआर रामजी मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जार
पेंशन घोटाले के मामले में आरोपी समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल की सेवा समाप्ति और पेंशन के करीब 65 लाख रूपय रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। महराजगंज में तैनात समाज कल्याण अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। जिले में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आदेश से जारी हुआ है। आरोपी जनपद के समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल के आवास पर कई बार औरैया जनपद की पुलिस छापेमारी भी कर चुकी है। लेकिन हर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। अभी भी समाज कल्याण अधिकारी का कुछ अता पता नहीं है। पुलिस के डर से वह फरार ही चल रहे हैं। फिलहाल 65 लाख घोटाला रिकवरी एवं 15 जून तक इनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है।
