26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 13 की मौत

गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली नोएडा के यात्रियों को टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 घायल है। छह गंभीर घायलों को पांच हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है, जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि सात अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली नोएडा से 26 यात्रियों को लेकर रात को वाहन निकला था। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर पैरापिट को तोड़ते हुए अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन से अपडेट लिया। उन्होंने एक ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने हादसे की जांच करने के आदेश भी दिए हैं। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ तो कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं। उन्होंने हादसाग्रस्त लोगों के परिजनों से हिम्मत रखने की अपील की।

पुष्कर धामी

जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *