मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में उच्च रक्तचाप व योग पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य सचिव आयुष के निर्देशानुसार मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को कालेज में उच्च रक्तचाप एवं योग पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी डा0 संतोष कुमार मिश्रा चिकित्साधिकारी ने कहा कि उक्त रक्तचाप तब होता है जब धमनी लगातार 130/80 या अधिक होता है। लक्षण रहित होने पर इसका प्रबंधन किया जा सकता है और उचित योगा आसन श्रेणियों में सामान्य है। उच्च रक्तचाप मुख्य कारण अज्ञात है, लेकिन धुम्रपान, शराब का सेवन, अत्याधिक सोडियम का सेवन, शारीरिक गतिविधिया की कमी और तनाव जैसे कारक इसे प्रभावित करते है। उच्च रक्तचाप को कम व रोकने के लिए नियमित रुप से व्यायाम करें। व्यायाम जैसे योगा आसान व मेडिटेशन करके उच्च रक्तचाप को रोका जा सकता है। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रोग निदान विभाग के प्रोफेसर डा0 सुनील कुमार गुप्ता ने उच्च रक्तचाप के विषय में एवं योगासन व प्राणायम से कैसे ठीक कर रोगी को कैसे स्वस्थ्य एवं एवं तनाव मुक्त रखा जाये इस पर चर्चा करते हुए बताया कि उच्च रक्तचाप आमतौर पर स्फिग्गो मैनोमीटर का उपयोग करके मापा जाता है। जिसमें स्टेथो स्कोप, कफ, डायल, पेय और वाल्व शामिल होते है। इसे दो संख्याओं के रुप में दर्ज किया गया है। सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दबाव अगर आपका ब्लड प्रेशर 90/90 या इससे कम है तो इस स्थिति को लो ब्लक प्रेशर माना जाता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर 90/60 से ज्यादा और 120/80 से कम है तो आपकी स्थिति स्वस्थ्य और आदर्श मानी जाती है। यदि आपका रक्तचाप 120/80 और190/90  के बीच है तो इस स्थिति को सामान्य रक्तचाप माना जाता है। बताया गया कि रक्तचाप की रोकथाम पौष्टिक भोजन खाए, अपने रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद के लिए आपको खाने में सोडियम (नमक) की मात्रा को सीमित करना चाहिए और अपने आहार में पोटेशियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए। व्यायाम व प्राणायम को नियमित रुप से करके आप वजन को कम कर सकते है और रक्तचाप को भी कम कर सकते है। इस अवसर पर प्रोफेसर डा0 अंजना दीक्षित (प्राचार्या), डा0 अरुण कुमार पाण्डेय, डा0 अरीमर्दन सिंह, डा0 पीयूष माधव, डा0 नाराविजय लक्ष्मी, डा0 श्वेता सिंह राठौर, डा0 सुकीर्ति गुप्ता, डा0 ज्योति गुप्ता, डा0 मनोज चतुर्वेदी व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *