एक जुलाई को अभियुक्तों की गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अभियुक्तों को गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होने के मामले में अपर जिला जज प्रथम विष्णु चंद्र वैश्य ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के विरुद्ध नोटिस जारी कर 1 जुलाई को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराये अन्यथा आप व्यक्तिगत रुप से उक्त तिथि को 12 बजे उपस्थित हो और क्यों न आपके विरुद्ध कर्तव्य उपेक्षा के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित की जाये। राज्य बनाम झम्मन आदि धारा 147, 148, 149, 323, 364 के मामले में अभियुक्तगणों की हाजिरी हेतु विगत कई तिथियों से नियत चल रहा है। उक्त प्रकरण में अभियुक्तगण संजय मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्रगण रामचन्द्र मिश्रा निवासीगण ग्वाल मैदन कन्नौज, अजीत पुत्र बनवारी लाल निवासी दहले पुरवा कन्नौज उपस्थिति हेतु न्यायालय द्वारा 30 अप्रैल, 4 मई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फर्रुखाबाद को अभियुक्तगणों को नोटिस व गैर जमांतीय अधिपत्र तामिला हेतु निर्गत किये गये थे, परन्तु संबंधित पुलिस द्वारा बार-बार इस आशय की आख्या प्रेषित की जा रही है। अभियुक्तगण उपरोक्त की तामीला अमल में लायी गयी तो वारंटी दस्तयाब नहीं हुए। उक्त प्रकरण के संबंध में 21 मई व 11 जून को पत्र प्रेषित कर अपेक्षा की गयी थी कि आप पत्र केइ साथ संलग्न आदेशिकाओं का निष्पादन क्षेत्राधिकारी स्तर के पुलिस अधिकारी से कराकर तथा अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें, परन्तु अभियुक्तगण अभी तक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश नहीं किया गया। 14 जून को क्षेत्राधिकारी व्यक्तिगत रुप से अभियुक्तगण की उपस्थित न्यायालय में सुनिश्चित कराये, अन्यथा 18 जून को संबंधित क्षेत्राधिकारी को व्यक्तिगत रुप से न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु प्रेषित किया गया था। 18 जून को 1 बजे तक अभियुक्तगण न्यायालय में उपस्थित आये और न ही संबंधित क्षेत्राधिकारी ही न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण किये। यह आपके कर्तव्य की घोर उपेक्षा का परिचायक है। प्रस्तुत प्रकरण उच्चतम न्यायालय द्वारा समयबद्ध निस्तारित किये जाने हेतु दिशा निर्देशित है। 1 जुलाई को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराये अन्यथा आप व्यक्तिगत रुप से उक्त तिथि को 12 बजे उपस्थित हो और क्यों न आपके विरुद्ध कर्तव्य उपेक्षा के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित की जाये।
न्यायालय ने एसपी को जारी किया नोटिस
