बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ व महाआरती के साथ हुआ प्रसाद वितरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेठ माह के आखिरी मंगल पर प्राचीन मंदिर बड़े-बूढ़े हनुमान जी मंदिर पर भक्तों ने प्रात: काल सुंदरकांड का पाठ एवं महा आरती के साथ प्रसाद वितरण किया। मंदिर के पुजारी पंडित चंद्र प्रकाश औदिच्य ने बताया कि जेठ मास का महीना हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने वाला महीना होता है। इसलिए भक्त अधिक से अधिक बाबा की आराधना करते हैं और बाबा के कृपा के पात्र बनते है और भक्त बाबा का प्रसाद वितरण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *