शार्ट सर्किट से बाइक में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Hi


मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। शार्ट सर्किट से बाइक में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। धुआ निकलते देख पीडि़त के भाई ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नदशा निवासी भूदेव राजस्थान में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी निशा घर पर रहती है। निशा 20 दिन पूर्व अपने मायके पपियापुर फर्रुखाबाद गई थी। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे बंद कमरे में खड़ी बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पास में रखी अलमारी में रखे कपड़े व हजारों की नगदी आदि घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। खिड़की से धुआं निकलता देख भाई जयचंद ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों ने कमरे का ताला तोड़ पानी व बालू डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। जयचंद ने बताया कि सिलेंडर का पाइप जल गया, रेगुलेटर बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *