आबकारी टीम ने लकूला व तकीपुर में छापेमारी कर पकड़ी 150 लीटर कच्ची शराब

210 लीटर लहन को मौके पर किया गया नष्ट, चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत रविवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, क्षेत्र-2 राजेश कुमार चौबे, क्षेत्र-3 सचिन त्रिपाठी ने टीम व कानपुर प्रवर्तन टीम आबकारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र व आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव के साथ संदिग्ध ग्राम बाग लकूला, तकीपुर में दविश देकर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 210 किलोग्राम लहन बरामद हुई। जिसे मौके पर ही टीम ने नष्ट कर दिया। टीम को 150 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई। छापेमारी के दौरान कई लोग भाग गये। आबकारी टीम ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *