आसमान छू रहे अरहर की दाल के दाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दालों में सबसे ज्यादा पसंदीदा अरहर की दाल के दाम आसमान पर पहुंच गये हैं। जिससे गरीबों की थाली से यह दाल गायब हो गयी है।
बताते चलें कि अरहर की दाल इस समय 145 से लेकर 195  रुपये तक में बिक रही है। दाल में 30  से लेकर 40  रुपये का इजाफा कुछ महीनों में ही हुआ है। जिससे यह दाल गरीबों की थाली से गायब हो गयी है। गरीब तबके के लोगों का कहना है कि इतनी महंगी दाल वह नहीं खा सकते हैं, क्योंकि इतनी उनकी आय नहीं है। वहीं अन्य दालें अपने सामान्य भाव में बिक रही हैं। सबसे ज्यादा अरहर की दाल की पसंद की जाती है। गर्मियों में तो लोग अरहर की दाल सर्दी की अपेक्षा ज्यादा सेवन करते हैं, क्योंकि इस समय आम का मौसम होता है। आम पडऩे से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। दाल के अलावा हल्दी तथा मेवे में मखाने के दाम भी आसमान पर पहुंच गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *