फतेहगढ़ की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ के निवासियों व व्यापारियों ने जनहित में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा आरओ शीतल पेयजल हेतु स्थापित किये गये बंद खराब उपकरणों को शीघ्र सुचारु रुप से चालू करवाया जाये। जिससे भीषण गर्मी में आम जन मानस को राहत मिल सकें। नागरिकों की सुविधा हेतु निर्माण किये गये जिला परिषद फतेहगढ़ के पास एमआईसी कालेज के सामने सुलभ शौचालय बंद पड़े है। जिन्हे चालू करवाया जाये। फतेहगढ़ में रोडवेज बस स्टैण्ड चालू नहीं है। यात्रियों को यात्रा करने के लिए सडक़ के किनारे खड़े होकर बस पकडऩा पड़ता है। फतेहगढ़ बस स्टैण्ड चालू करवाया जाये। भोलेपुर पर नवनिर्माणित ब्रिज पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण रात्रि में अंधेरा रहता है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लूटपाट जैसी घटनायें हो जाती है। ओरवब्रिज पर शीघ्र प्रकाश व्यवस्था करायी जाये। फतेहगढ़ नगर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है और सडक़ों पर वाहन खड़ा कर देते है। आवागमन ऐसे में अवरुद्ध हो जाता है और वाहनों का चालान हो जाता है। जगह चिन्हित कर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर व्यापारी नेता उमेश चतुर्वेदी, युनूस अंसारी, सुनील गांधी, सुमित कुमार, स्वामी दुबे, सानू शुक्ला, राजीव शर्मा, रिषव राठौर, ताहिर, विकास कश्यप, कृष्ण प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *