फार्मेसी की परीक्षा के द्वितीय दिन 65 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जीजीआईसी में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में फार्मेसी की परीक्षा दूसरे दिन दो चरणों में सम्पन्न हुई। पांच विद्यालयों की परीक्षा का केंद्र जीजीआईसी में बनाया गया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि पांच फार्मेसी विद्यालयों का परीक्षा सेंटर विद्यालय में पड़ा है। दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हो रही है। दूसरे दिन पंजीकृत 392 परीक्षार्थियों में से 336 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 56 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 249 परीक्षार्थियों में से 240 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 9 अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षक डा0 अंकित कुमार गुप्ता, द्वितीय पर्यवेक्षक कन्नौज से आये गौरव सिंह की देखरेख में परीक्षा सम्पन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक दीपिका राजपूत के निर्देशन में परीक्षा सम्पन्न हुई। दोनों पालियों में 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शकुंतला देवी फार्मेसी कालेज, शकुंतला देवी जेएस नगर फार्मेसी कालेज, जय सिंह फार्मेसी कालेज नवाबगंज, गिरिजा देवी फार्मेसी कालेज सकवाई, गिरिजा देवी फार्मेसी कालेज सहित पांच महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *