शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। निकास की जगह पर जानवर बांधने का विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना शमसाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला चौखण्डा निवासी रवी उर्फ बिजनंदन पुत्र लालाराम ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि गायत्री, अंकित, रामनिवास, देवेन्द्र आदि लोगों ने निकास के रास्ते पर अपने-अपने जानवर बांध दिये। जब उसने विरोध किया, तो उपरोक्त लोगों ने लाठी-डडों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त का कहना है कि इससे पूर्व भी वह जानवर बांधने का विरोध कर चुका है। मारपीट में पीडि़त के काफी चोटें आयी हैं। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने पीडि़त को सीएचसी शमशाबाद में मेडिकल के लिए भेजा और निष्पक्ष कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
निकास की जगह में जानवर बांधने का विरोध करने पर पीटा
