544118 कृषकों में मात्र 230557 का ही हो सका सत्यापन

जिलाधिकारी ने सत्यापन बढ़ाने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस अर्थात सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस के दिन राजस्व टीम क्षेत्र में कार्य नहीं करेगी। 544118 सम्पूर्ण कृषक हैं। मात्र अभी तक 230557 कृषकों का ही सत्यापन अब तक हो पाया है। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जारी है। 82336 कृषक अमृतपुर में हैं। मुख्य विकास अधिकारी का सहयोग अपेक्षित है। उप निदेशक कृषि प्रसार उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे। पंचायत स्तर तक कार्य व निर्धारित तिथियों का प्रचार प्रसार किया जायेगा। तहसील स्तर क्रियान्वयन कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दो दिन में आयोजित होगी। मृदा परीक्षण के आधार पर उपयोग की गयी खाद को मात्रा के अनुसार कृषक को सब्सिडी प्रदान होगी। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *