फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त ने अपनी बाइक सहित चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
पीडि़त सरफराज हुसैन पुत्र इस्माइल निवासी ढुइयॉ थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है। पीडि़त की दिनांक ९ मई को सद्दाम हॉस्पिटल रामपुर ढपरपुर फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा से मोटर साइकिल चोरी हो गयी थी। पीडि़त की उक्त मोटर साइकिल आर१५ जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू0पी0७६एके०९७० है। जिसकी सूचना पीडि़त ने थाना प्रभारी अमित गंगवार को दिनांक ९ मई को दी थी। तब थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया था कि आपकी गाड़ी मिल जायेगी एफआईआर दर्ज कराने की कोई जरुरत नहीं है। पीडि़त ने अपनी मोटर साइकिल की काफी खोजबीन की, जो कि दिनांक १९ जून को अपने हॉस्पिटल के सामने अपनेी गाड़ी को उमेर पुत्र चॉद खाँ निवासी हैवतपुर गढिय़ा पठान वाली गढिय़ा को रंगे हाथ पकड़ लिया। तब पीडि़त ने अपनी बाइक व चालक उमेर को थाना मऊदरवाजा पुलिस को सौंप दिया। उक्त गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर डी0एल0 ०११७ उमेश व उसके भाई मन्नान पुत्रगण चॉद खाँ इन दोनों ने मिलकर मेरी गाड़ी की चेचिस व नंबर प्लेट बदल दी है। बाकी गाड़ी की हैण्डल व वाडी, साइलेंसर व दाहिनी व बायें हाथ के शीशे सारे सबूत मेरी गाड़ी के ही हैं। जब उक्त उमेर से कागजात मांगे गये, तब उक्त उमेर ने कहा कि यह गाड़ी तुम रख लो। तब पीडि़त उक्त उमेर को थाने ले गया। जो कि एस0आई0 दीपक राजपूत ने नंबर प्लट जॉच की व चेचिस नंबर दोनों अलग-अलग पाये गये। पीडि़त ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने व गाड़ी दिलवाये जाने की मांग की है।
पीडि़त ने बाइक सहित चोर को पकडक़र पुलिस को सौंपा
