मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करने के लिए दी तहरीर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार के मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र सोनपाल निवासी नौसारा जमदनी थाना जलालाबाद जनपद शहजानपुर ने स्प्लेंडर बाइक सवार चालक बाबू पुत्र शौकीन अली के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा 16 जून को गंगा स्नान करने के बाद पीडि़त बाइक द्वारा पत्नी धन देवी के साथ घर जा रहा था। ढाईघाट शमशाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित ग्राम चौरा धर्म कांटा के निकट गुजरते समय आरोपी बाइक सवार द्वारा बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की गई। शिकायती पत्र के अनुसार अनियंत्रित गति से ओवरटेक करते समय उक्त बाइक सवार द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में कुछ लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजवाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। जहां से 16 जून को बरेली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार जारी है। पीडि़त के अनुसार अनियंत्रित बाइक सवार 3 महिलाओं को बिठाकर तेज गति से ओवरटेकिंग कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडि़त ने सोमवार को आरोपी बाइक सवार के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *