
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रामीण अमन दुबे पुत्र स्व0 सिद्धनाथ दुबे निवासी ढिलावल ने प्रधान पर गांव का नाला मिट्टी डलवाकर बंद करवा देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में जनहानि की संभावना जतायी है। भेजे गये शिकायती पत्र में अमन दुबे ने ग्राम पंचायत ढिलावल के दबंग प्रधान ने नाले पर मिट्टी डलवा दी। जिससे जलभराव होने लगे। पास में ही प्राइमरी पाठशाला व एक बाग है। जलभराव के कारण बाग का एक वृक्ष गिर चुका है एक और विशालकाय वृक्ष खतरे में है। जिससे प्राइमरी पाठशाला में पढऩे वाले बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए प्रधान द्वारा बंद कराये गये नाले को खुलवाकर जनहानि को बचाया जाये। इसके अलावा पूर्व में भी कई शिकायतें दबंग ग्राम प्रधान के खिलाफ की जा चुकी है।
