शिकायतों का फर्जी निस्तारण से क्षुब्ध ग्रामीण ने मुख्यमंत्री व डीएम से मांगी इच्छा मृत्यु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वर्षों से शिकायतों का राजस्व विभाग ने फर्जी निस्तारण कर दिया। जिससे क्षुब्ध ग्रामीण ने मुख्यमंत्री व डीएम से इच्छा मृत्यु का मांग की है।
अमृतपुर क्षेत्र के गांव वली पट्टी रानीगांव निवासी श्याम बिहारी अवस्थी ने दबंगों के उत्पीडऩ की कई बार शिकायतें की है, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा फर्जी निस्तारण कर दिया गया। जिससे क्षुब्ध श्याम बिहारी अवस्थी ने इच्छा मृत्यु की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री व डीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें दर्शाया कि उन्होंने तीन वर्षों में कई बार शिकायतें की है। जिसमें लोकभवन व राजभवन से निर्देश पत्रों पर तहसील प्रशासन द्वारा फर्जी व निरर्थक, तथ्यहीन जांच आख्या भेजी गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा भेजे गये चार पत्रों पर राजस्व विभाग द्वारा फर्जी निस्तारण किया गया है। प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार से क्षुब्ध होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *