सेक्टर स्तर पर बसपा को मजबूत करने पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भोजपुर विधानसभा के सेक्टर फतेहउल्लाहपुर में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर कैडर कैम्प एवं सेक्टर कमेटी गठन का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रभारी रामरतन गौतम, जिला प्रभारी विजय भास्कर, जिलाध्यक्ष आरडी बौद्ध ने बैठक ली। बैठक में पदाधिकारियों से कहा गया कि बूथ-बूथ जाकर कैडर कैम्प के माध्यम से लोगों को जोड़े। जिससे आने वाले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सकें। विजय भास्कर ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रेम सागर दिवाकर, देवनारायन गौतम, रूपलाल वर्मा, विश्राम सिंह, दौलतराम बौद्ध, नीरज गौतम, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *