फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बरसात के बाद खेतों में पानी भर जाने के कारण सब्जियां महंगी हो गयी है। सब्जियों का राजा आलू पहले से ही महंगा है। ऐसे में सब्जी में तडक़ा लगाने के लिए प्याज भी आंसू निकाल रहा है। ऊपर से लहसून का स्वाद भी पाने के लिए ज्यादा दाम देने पड़ रहे है। बैगन 60 रुपये किलो, तोरई 80 रुपये किलो, अरबी 60 रुपये किलो, कटहल 60 रुपये किलो, टमाटर 100 रुपये किलो रुपये, गोभी 140 रुपये किलो, बंदगोभी 80 रुपये किलो, लौकी 60 रुपये किलो, आलू 35 से 40 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो आदि सब्जियों के दाम है। 60 रुपये से लेकर 100 रुपये किलो तक बिकने वाली सब्जी से आम लोग आलू खाकर काम चला लेते थे। ऐसे में आलू ने भी तेजी पकड़ी और 40 रुपये किलो तक के दाम देने पड़ रहे है। सब्जियों की भारी महंगाई के कारण रिकार्ड टूट रहे है। वहीं धनिया 200 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में भोजन की थाली से सब्जी गायब होने लगी है। महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मण्डी में आढ़तियों की पौबारा है। जमाखोर अच्छी कमाई कर रहे है। सभी सब्जियों की कीमत में बढ़ोत्तरी होने से आम जन मानस इस महंगाई का दंश झेल रहा है। ऐसे में उमस और गर्मी के कारण लोग बेहाल है। यही हाल बना रहा तो लोगों के खाने के लाले पडऩे लगेंगे।
महंगाई के चलते थाली से गायब हो रही है सब्जियां
