कादरीगेट नरकसा मार्ग पर लगी नाली के कूड़े के ढेर से आ रही दुर्गंध

आम जन मानस में कूड़ा न उठाने को लेकर नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गर्मी व उमस के साथ-साथ सडक़ों पर लगे कूड़े के ढेर के कारण लोग परेशान है। नाली सफाई के दौरान पिछले चार दिनों से नरकसा कादरीगेट मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे है। आसपास के दुकानदारों में कूड़ा लगा होने के कारण नाराजगी है। गर्मी व उमस के कारण नाली की सील्ड के ढेर से बदबू आ रही है। नगर पालिका के उदासीन रवैये के कारण दुकानदारों के अलावा आम जन लोगों को भी पड़े कूड़े के ढेर से होकर गुजरना पड़ रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, तीन-चार दिन तक कूड़ा न उठने से महामारी जैसी स्थिति फैलने का डर है। जहां एक ओर शासन द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के तहत स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। वहीं अधिकांश मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहते है। सफाई कर्मी कई वार्डों में झाड़ू तक लगाने नहीं जाते है। ऐसी स्थिति में सफाई नायक भी निरीक्षण नहीं करते है। जिस कारण कूड़े के ढेर लगे है। किसी भी क्षेत्र में महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो तो इसके जिम्मेदार कौन होगा। ऐसे में नगर पालिका के लोग अनदेखा करने का आरोप लगा रहे है। कूड़े के ढेरों से आम जान मानस परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *