लखनऊ: शनिवार को 10 IPS अफसरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए. इनमें 6 जिलों के एसपी भी शामिल हैं. एटा, गाजीपुर, बिजनौर, हरदोई, गाजीपुर, शामली और जालौन जिले के कप्तान शामिल है. शनिवार को योगी सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. एटा के एसपी राजेश कुमार सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. जबकि उनकी जगह वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी श्याम नारायण सिंह को एटा का एसपी बनाया गया है.
इसी तरह गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह को भी हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर जालौन एसपी इराज राजा को गाजीपुर का नया एसपी बनाया गया है. हरदोई के एसपी केशव चंद गोस्वामी को हटाते हुए एसपी अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है. उनके स्थान पर बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन को हरदोई की कमान दी गई है. एसपी ट्रेनिंग एंव सिक्यूरिटी गौरव बंशवाल को डीसीपी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है. एसपी शामली अभिषेक को एसपी बिजनौर, डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट राम सेवक गौतम को एसपी शामली और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी दुर्गेश कुमार को जालौन एसपी बनाया गया है.
UP में 10 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, 6 जिलों के बदले गए एसपी
