पश्चिम बंगाल की नहर में मिला सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव

सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल की एक नहर से बरामद हुआ है। सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर में नौ दिन बाद मिला। सिक्किम सरकार ने आरसी पौड्याल की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था।पुलिस ने बताया कि 80 वर्षीय पौड्याल का शव मंगलवार को सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में उतराता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा संदेह है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा। घड़ी और कपड़ों से शव की पहचान हुई। आरसी पौड्याल बीती 7 जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे। राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरसी पौड्याल की मौत की जांच जारी है। पौड्याल सिक्किम विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने।

जारी रहेगी मौत की जांच’

पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को पाक्योंग जिले में अपने गृहनगर छोटा सिंगतम से लापता होने के बाद राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। अधिकारी ने इस मामले में आगे कहा, ‘मौत की जांच जारी रहेगी, पौडयाल पहली सिक्किम विधानसभा में उपाध्यक्ष थे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने।

राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी

70 और 80 के दशक के अंत में उन्हें हिमालयी राज्य के राजनीतिक पहलू में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता था, जिन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाना जाता था। सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है, उन्होंने कहा, मैं एक राजनेता और प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता स्वर्गीय आरसी पौडयाल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जिन्होंने एक मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर सिक्किम सरकार की सेवा की थी, और झुलके गम पार्टी के नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *