शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास कांवड़ मेला को दृष्टिगत रखते हुए थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ढाईघाट का निरीक्षण किया गया एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा घाट पर बेरिकेडिंग कराने, प्रकाश की व्यवस्था कराने व चेतावनी बोर्ड लगाने के लिये निर्देशित किया गया। घाट पर दुकान लगाये दुकानदारों को साफ -सफाई रखने व खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के लिये निर्देशित किया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी को शमशाबाद को सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवडिय़ों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मेले में सभी व्यवस्थायें अभी से दुरुस्त कर लो। बाद में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
