शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसियापुर निवासी रोहित पुत्र नेत्रपाल उम्र लगभग 17 वर्ष दिनांक 2 अगस्त 2024 को थाना चौराहा पर ई-रिक्शा लेकर खड़ा हुआ था। जिसे चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोहित ने बताया है उसके पास एक व्यक्ति आया उसने कहा ग्राम रमापुर चलना है। जहां से ट्रक के टायर लाना है। रोहित तैयार हो गया। भाड़ा 300 रूपये में तय हो गया और मैं गांव रमापुर टायर लेने के लिए उसको ई-रिक्शा में बैठाकर रमापुर के लिए चल दिया। रमापुर पहुंचने ही मुझे प्यास लगी। ई-रिक्शा खड़ा कर नल पर जाकर पानी पिया और मैं कुछ समय बाद बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में ग्राम प्रहलदापुर पहुंचा। रोहित का कहना है कि इसके बाद मुझे होस नहीं रहा। आगे मुझे कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले मुझे उसने थाना चौराहा पर कोल्ड ड्रिंक और समोसे खिलाए थे। जब मुझे होश आया तो मैंने अपने आप को अपने घर पाया। रोहित ने बताया मेरा मोबाइल जिसकी कीमत 10000 हजार है और मेरी जेब में 400 रुपये भी थे वह भी गायब। रोहित के पिता नेत्रपाल ने बताया है मुझे फोन के द्वारा जानकारी दी गयी कि तुम्हारा पुत्र रोहित बेहोश अवस्था में चिलसरा के आगे संतोषपुर के पास पड़ा है। हम लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुछ लोग मेरे बेटे को चिलसरा चौकी ले आये। घटना के संबंध में थाना शमशाबाद की चौकी चिलसरा में तहरीर दी। ई-रिक्शा का नंबर यू.पी.७६टी५८६१ है। नेत्रपाल ने बताया है शनिवार को सुबह 4 बजे के समय हम लोग चिलसरा रोड पर ई-रिक्शा ढूंढने निकले। खोजबीन करते हुए देखा कि आगे लोहा पानी गांव की रोड की तरफ 30 मीटर की दूरी पर ई-रिक्शा पड़ा हुआ था। जिसमें रखी हुई चारों बैटरियां गायब थीं। मशीन साउंड गायब था। नेत्रपाल का कहना है मेरा लगभग 50000 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। ई-रिक्शा मिलने की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।
