भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने ग्रामीणों की सुनी समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन बलराज गुट के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अवधेश सिंह व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं कन्नौज जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और जहानगंज स्थित प्राइमरी पाठशाला व आवासों में भरा पानी देखकर नाराजगी जतायी।
जहानगंज में बरसाती पानी भराव से कन्या पाठशाला एवं प्राइमरी पाठशाला जहानगंज एवं आसपास के ग्रामीणों के आवासों के अन्दर भरा पानी जनजीवन बेहाल हो गया है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी पिछले सप्ताह प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं किया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पवन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निजात दिलाने का कार्य करेंगे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को भी अवगत कराया जायेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र यादव, जयप्रकाश सिंह, सुधीर यादव, सर्वेश सिंह यादव, सत्यम राठौर, पंकज यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *