फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट (निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम) गंगा तट पर प्रति रविवार को संपन्न होने वाले भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन, गंगा पूजन व हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में 536वां आयोजन समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय ने किया। समिति के सदस्यों ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की। समिति के सदस्य नवनीत मिश्रा के संयोजन में सभी सदस्य रामलखन शुक्ला, शिवम शुक्ला, श्याम पाठक, ऋषभ मिश्रा, अमृत गुप्ता सहित भारी संख्या में उपास्थि श्रद्धालुओं ने भगवान पार्थिवेश्वर नाथ मइया गंगा को प्रसन्न कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
सावन माह में भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का धूमधाम से गंगा तट पर हुआ पूजन
