11 अगस्त को नगर में निकाली जायेगी कांवड़ यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को पण्डाबाग मंदिर में अखिल भारत हिन्दू महासभा व जयभोले बाबा कमेटी के द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। 11 अगस्त को पांचाल घाट से पाण्डेश्वरनाथ मंदिर तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा पर विचार विमर्श हुआ। जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने सभी कांवडिय़ों से अनुरोध किया है कि फार्म उपलब्ध है उन्हे भरकर जमा कर दें। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि सर्वसम्मति से कांवड़ यात्रा की रुपरेखा तय की गई है। जिसमें 11 अगस्त को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक गंगा स्नान, 9 बजे पूजन के पश्चात सभी कांवडिय़ां गंगा जल भरकर पांचाल घाट से पाण्डेश्वरनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। पांचाल घाट से होते हुए खानपुर कादरीगेट, घुमना, चौक, पल्ला से होते हुए रेलवे रोड पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पर कांवड़ यात्रा पहुंचेगी। जहां भक्तगण जलाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही प्रसाद वितरित किया जायेगा। इस मौके पर क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, संतोष, मोनू, सत्यम, सचिन, भनप्रताप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *