काकोरी घटना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में आयोजित एसएमसी की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष खेतल सिंह ने बच्चों से स्वाधीनता दिवस समारोह को मनाने के लिए अभी से शिक्षकों के साथ मिलकर तैयारी करें। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने काकोरी घटना के सौ वर्ष पूरे होने पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी परिषदीय स्कूलों को भाग लेना है। उन्होंने कहा कि मदारपुर स्कूल बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है और वहां के प्रधानाध्यापक से बच्चों को जनपद स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल कराने के लिए कहा। राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि डीबीटी कार्य पूर्ण हो गया है और धनराशि खातों में भेजी जा रही है। १५ अगस्त से पूर्व बच्चों को यूनीफार्म जरुर दिला दें। सुबह से हो रही बारिस में उपस्थिति काफी कम रही। बैठक में जयवीर, प्रदीप कुमार, रितिक, आयूष, सत्यवती, आशा, उमा, कामिनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *