एसबीआई पेंशनर्स एसो0 ने पूर्व प्रबंधक रामबाबू तिवारी को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया पेंशनर्स एसोसिएशन ने भारतीय स्टेट बैंक फतेहगढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधक के पद से जनवरी 1999 में सेवानिवृत्त राम बाबू तिवारी (दद्दा) का माला, शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रामबाबू तिवारी व्हील चेयर पर ही रहते हैं। घुटनों की बजह से वह चल फिर नहीं पाते हैं। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री विजय अवस्थी ने कहा कि तिवारी ने 40 वर्ष तक भारतीय स्टेट बैंक की अनवरत सेवा की है और 25 वर्ष से पेंशनर के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनके योगदान सराहना की गई। इस अवसर पर राम प्रताप अवस्थी, राजू टंडन, रत्नेश शुक्ला, शरद चन्द्र द्विवेदी, अशोक गुप्ता, उमाकांत पाठक, सुभाष, वीर मिश्रा, आरएन शुक्ला, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *