शिक्षकों ने नवनियुक्त जिला संयोजक व सह संयोजक का किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त जिला संयोजक अवनीश चौहान की अध्यक्षता में शिक्षक भवन फतेहगढ़ में बैठक सम्पन्न हुई। संचालन शमशाबाद ब्लाक अध्यक्ष राकेश यादव ने किया। नवनियुक्त संयोजक अवनीश चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। अवनीश चौहान ने कहा कि शिक्षकों के हित की लड़ाई के लिए हर समय तैयार है। सभी शिक्षक कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। नवनियुक्त जिला संयोजक व सह संयोजक का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बैठक में भाग लिया। जिला संयोजक अवनीशन चौहान व सह संयोजक राजकिशोर शुक्ला सहित पांचों सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लाकों में बैठक आयोजित होगी। पूरी कार्य समिति मौजूद रहेगी। बीएसए ने शिक्षकों से काकोरी घटना पर विभिन्न कार्यक्रम विद्यालय में मनाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर राजकिशोर शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह चौहान, मीना परिहार, सत्यभामा राठौर, अनुपम मिश्रा, लालत देवी, अर्चना, राजेश यादव, शकील खान, इसरार अहमद, संजीव कुमार राजपूत, गिरीश चन्द्र, अजीत यादव, बृजगोपाल, सुबोध सिंह, अमित मिश्रा, नीरज तिवारी, अविनाश कुमार, ओमसिंह, समरा जहीन, अरशी नाज, फारिया जहीन, आसमी नाज, लक्ष्मी देवी, मंजीत सिंह, मोहम्मद मोबीन, केपी सिंह, अवनीश कटियार, कृष्ण कुमार दीक्षित, सुशील माथुर, प्रदीप सिंह, मयंक त्रिवेदी, कमलेश कुमार, डा0 देवेन्द्र, रहवर हुसैन, अभिजीत, राजवीर, कमलेश सिंह, राजकुमार, प्रवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, धु्रव शर्मा, राघवेन्द्र प्रताप, राजेश पाल, अमित कुमार, अनुराग सिंह, कुलदीप यादव, अनुज कुमार, विमलेश पाल, मयंक दीक्षित, श्याम सिंह, सुनील, अवधेश कुमार, आमीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *