फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
आनंद कुमार सिंह ने कहा 15 अगस्त आजादी के महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार एवं संगठन ने विस्तृत योजना तैयार की है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया है। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संगठन के द्वारा जिला कार्यशाला आयोजित हुई। 11 अगस्त से 13 अगस्त के मध्य पूरे जनपद में युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली का आयोजन होगा। प्रत्येक मंडलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए बाइक से भ्रमण करेंगे। 12 अगस्त को पूरे जनपद में सभी मंडलों के अंतर्गत स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। 13 अगस्त को इन सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य मंडल स्तर पर ही प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता की भावनाओं को जागृत किया जाएगा। 14 अगस्त के दिन जिला स्तर पर भारत विभाजन गोष्ठी का आयोजन होगा।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा हर घर तिरंगा एवं बाइक रैली कार्यक्रम प्रत्येक मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए 9 अगस्त व 10 अगस्त के मध्य प्रत्येक मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक सहभागी रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा का यह व्यापक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है एवं मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए हैं। संचालन हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर ठा0 वीरेंद्र सिंह राठौड़, डीएस राठौर, सुनील रावत, फतेहचंद वर्मा, अतुल दीक्षित, वीरेंद्र कठेरिया, अमरदीप दीक्षित, अशनील दिवाकर, धर्मेंद्र राजपूत, ममता सक्सेना, गोपाल राठौर, कृष्ण मुरारी राजपूत, मीरा सिंह, ठा0 जितेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, शिवम दुबे, रजनीश मिश्रा, विक्रांत तिवारी, अनुराग सिंह, सत्यवर्धन सिंह राठौड़, लालाराम शाक्य, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दी गई जिम्मेदारियां
