ट्रक चालकों का तमिलनाडु में होगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण, भोजन व निवास मिलेगा नि:शुल्क
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 कौशल विकास मिशन राजकीय आई0टी0आई0 परिसर अलीगंज लखनऊ द्वारा लॉजिस्टिक सेक्टर में विकास की उभरती हुई सम्भावनाओं व वृद्धि के दृष्टिगत मार्ग यातायात के माध्यम से माल परिवहन की आवश्यकता में निरन्तर वृद्धि हो रही है। उक्त तथ्य के परिप्रेक्ष्य में नमक्कल ट्रांसपोर्ट कैरियर ट्रेनिंग अकादमी (तमिलनाडु) द्वारा ओवर डाइमेंशनल कार्गो के चालन हेतु भारी वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने तथा प्रशिक्षण के उपरान्त 01 वर्ष तक सेवायोजन (इम्प्लायमेन्ट) का प्रस्ताव दिया गया है। प्रश्नगत प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों का निम्नलिखित अर्हताधारक होना आवश्यक है। 1.भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेन्स, 2. भारी वाहन चलाने का कम से कम लगातार 2 वर्ष का अनुभव, 3.40 फीट लम्बे वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उक्त आवासीय प्रशिक्षण की अवधि 10 दिन की होगी तथा प्रशिक्षण, भोजन व अवस्थान पर होने वाला समस्त व्यय उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा वहन किया जायेगा। भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेन्सधारक ऐसे इच्छुक वाहन चालक जो उपरोक्तानुसार अनुभव की पात्रता रखते हों, अपने वैध ड्राइविंग लाइसेन्स (टीवीटी इन्डोर्समेन्ट) आधार कार्ड तथा अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ दो दिन के अन्दर एआरटीओ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रपत्र जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *