देवर ने भाभी पर फेंकी खौलती चाय, झुलसी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। गैस चूल्हा हटाने से मना करने पर देवर ने खौलती चाय महिला के ऊपर फेंक दी। जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गयी। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गाँव उलियापुर निवासी सुमन देवी उम्र 26 वर्षीय पत्नी रजनेश कुमार कश्यप सुबह घर पर गैस सिलेन्डर पर खाना बना रही थी। वहीं उसका देवर राजकुमार चूल्हे पर चाय बना रहा था। चाय खोलने लगी, तभी उसके देवर ने भाभी के साथ गाली-गलौज करते हुए बोला यहाँ से अपना गैस चूल्हा हटा। भाभी ने अपना गैस चूल्हा हटाने से मना कर दिया। जिस पर नशेड़ी देवर ने खौलती हुई चाय भाभी के ऊपर फेंक दी। जिससे उसकी भाभी बुरी तरह झुलस गई। पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचा। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पति ने बताया कि हमारा छोटा भाई राजकुमार नशेड़ी है। इससे पूर्व लगभग दो माह पूर्व हमारी पत्नी बाजार से दवा लेने गई थी। घर आते ही मेरे भाई ने पत्नी के सर में ईट मारकर सर फोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *